
संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने काउंसलिंग 2025 के चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र JEE के माध्यम से भाग ले रहे हैं, वे अब JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना आवंटन स्टेटस चेक कर सकते हैं। लॉगिन के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
जरूरी तारीखें: ध्यान से नोट करें
सीट अलॉट हुए उम्मीदवारों को 9 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक:
– सीट एक्सेप्टेंस फीस भरनी होगी (₹30,000)
– दस्तावेज अपलोड करने होंगे
– ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी
यदि किसी दस्तावेज या भुगतान में कोई समस्या आती है, तो उसे 10 जुलाई शाम 5 बजे तक ठीक किया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट (Round 4 Reporting के लिए)
उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे:
– प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
– रिपोर्टिंग सेंटर हेतु ऑनलाइन दस्तावेज़ सत्यापन पत्र
– कक्षा 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
– जन्म प्रमाण पत्र (यदि 10वीं में DOB नहीं है)
– कक्षा 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
– श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL/EWS – JoSAA द्वारा तय फॉर्मेट में)
– PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
– आधार कार्ड
– पासपोर्ट या OCI/PIO कार्ड (विदेशी नागरिकों के लिए)
– आय प्रमाण पत्र (यदि सालाना पारिवारिक आय ₹5 लाख से कम है)
कैसे चेक करें JoSAA Round 4 Seat Allotment रिजल्ट
1. वेबसाइट josaa.nic.in खोलें।
2. होमपेज पर “Candidate Activity Board” सेक्शन में जाएं।
3. “Round 4 Seat Allotment Result” पर क्लिक करें।
4. JEE Main एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
5. आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
6. PDF डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
अब आगे क्या करना होगा?
रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को:
– प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा।
– ₹30,000 की सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी।
– फिर दस्तावेज अपलोड करके निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी।
भाग लेने वाले संस्थान
JoSAA काउंसलिंग में JEE के माध्यम से निम्न संस्थान शामिल हैं:
IITs (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) – 23
NITs (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) – 31 (IIEST शिबपुर सहित)
IIITs (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) – 26
GFTIs (सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान) – 40
अन्य GFTIs – 47




Add comment