
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली ने अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (AILET 2026) की तिथि में संशोधन किया है। अब यह परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इससे संबंधित आधिकारिक सूचना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर उपलब्ध है।
पंजीकरण 7 अगस्त से शुरू, अंतिम तिथि 10 नवंबर
नए कार्यक्रम के अनुसार, AILET 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू होगी, जो 10 नवंबर 2025 तक चलेगी। परीक्षा 14 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ली जाती है। विस्तृत सूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
पहले 7 दिसंबर को प्रस्तावित थी परीक्षा
पहले यह परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को निर्धारित थी, लेकिन अब इसे एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। एनएलयू दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अखिल भारतीय स्तर पर AILET का आयोजन पूर्ववत जारी रहेगा।
AIET 2026 परीक्षा 3 मई को होगी
इसके अतिरिक्त, NLU दिल्ली ने यह भी घोषित किया है कि पीजीआईपी, बौद्धिक संपदा कानून और प्रबंधन में संयुक्त MA/LLM और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु AIET 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा के लिए विस्तृत अधिसूचना जनवरी 2026 में जारी की जाएगी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू होगी।




Add comment