
अगर आपने इंटरमीडिएट में विज्ञान (Science) विषय से अच्छे अंक हासिल किए हैं और अब बेसिक या नेचुरल साइंस में उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। भारत सरकार ने ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए INSPIRE स्कॉलरशिप योजना शुरू की है, जिससे उन्हें न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।
किन छात्रों को मिलेगा लाभ?
वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण करने वाले उन छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी जिन्होंने कम से कम 429 अंक (500 में से) प्राप्त किए हों और अब उन्होंने गणित, भौतिकी, रसायन, बॉटनी, जूलॉजी जैसे विषयों में स्नातक या इंटीग्रेटेड पीजी कोर्स में प्रवेश लिया है।
INSPIRE फेलोशिप क्या है?
INSPIRE (Innovation in Science Pursuit for Inspired Research) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) संचालित करता है। इसका उद्देश्य देश में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना और उच्च शिक्षा में रिसर्च को बढ़ावा देना है।
यह फेलोशिप उन छात्रों के लिए है जो साइंस, इंजीनियरिंग या मेडिकल क्षेत्र में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद Ph.D. (डॉक्टरेट) करना चाहते हैं।
इस योजना के तहत छात्रों को बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मेडिकल, फार्मेसी, एग्रीकल्चर जैसे विषयों में रिसर्च के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
कैसे करें आवेदन?
जो छात्र INSPIRE स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं, वे निम्नलिखित चरणों में आवेदन कर सकते हैं:
1. ऑनलाइन आवेदन के लिए जाएं: www.online.inspire.gov.in
2. आवेदन के साथ Eligibility Note या Advisory Note अपलोड करना अनिवार्य है।
3. यह नोट आप माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट upmsp.edu.in से रोल नंबर डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
4. जैसे ही पोर्टल सक्रिय होगा, आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
यह स्कॉलरशिप योजना उन छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है, जो विज्ञान के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहते हैं और रिसर्च के ज़रिए देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।




Add comment