
बीएचयू के रुईया हॉस्टल (संस्कृत ब्लॉक) के बाहर शुक्रवार रात 60-70 छात्रों ने मेस में जबरन धन उगाही के आरोप लगाते हुए धरना दिया और करीब एक घंटे तक नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि मेस का सर्विस चार्ज सालाना 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है।
मौजूदा मेस को बंद कर दिया गया था। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि शनिवार को डीन के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
संस्कृत ब्लॉक में 250 छात्र रहते हैं। शुक्रवार दिन में मेस व्यवस्था को लेकर छात्रों और वार्डेन के बीच बहसबाजी हुई थी, जिसके बाद छात्र हॉस्टल से बाहर आकर धरने पर बैठ गए।




Add comment