Edinbox Hindi

यूपी बोर्ड का सभी विद्यालयों को निर्देश: स्कूल प्रोफाइल और उपस्थिति अपडेट करना अनिवार्य

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपनी स्कूल प्रोफाइल को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर तुरंत अपडेट करें।

प्रोफाइल में दर्ज की जाने वाली अनिवार्य जानकारी
– विद्यालय का पूरा विवरण
– भवन व उपलब्ध सुविधाएं
– मान्यता संबंधी जानकारी
– पढ़ाए जाने वाले विषय

प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सही जानकारी
इन विवरणों का अविलंब सत्यापन जरूरी है ताकि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ शिक्षकों और कर्मचारियों तक समय पर पहुंचाया जा सके।

जियो लोकेशन और फोटो अपलोड करना अनिवार्य
प्रत्येक स्कूल को अपनी जियो लोकेशन अपडेट करनी होगी। स्कूल गेट के सामने से ली गई फोटो अपलोड करनी होगी, जिस पर स्कूल का नाम स्पष्ट दिखाई दे। इससे सभी विद्यालयों का सही लोकेशन रिकॉर्ड हो सकेगा।

स्टाफ की जानकारी समय पर अपडेट करें
– स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षक और कर्मचारियों का सही विवरण दर्ज करें।
– जो लोग स्कूल छोड़ चुके हैं उनके नाम तुरंत हटाएं।
– नए आए शिक्षकों/कर्मचारियों का नाम और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करें।
– मोबाइल नंबर की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि परीक्षा और कॉपी जांच जैसे कार्यों में कोई दिक्कत न हो।

ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना जरूरी
सभी स्कूल यह सुनिश्चित करें कि छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन दर्ज हो। उपस्थिति UPMSP-Attendance ऐप और परिषद की वेबसाइट दोनों पर दर्ज करनी अनिवार्य है। परिषद ने चेतावनी दी है कि कई स्कूल अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। आगे से उपस्थिति प्रतिदिन समय पर दर्ज करना ही होगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed