Edinbox Hindi

भारतवंशी प्रो. राजशेखर को ह्यूस्टन में अवॉर्ड

अमेरिका के ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के ‘कुलेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग’ में सेवारत, ‘ग्लोबल एनर्जी’ पुरस्कार विजेता, भारतवंशी प्रोफेसर कौशिक राजशेखर को जापान की इंजीनियरिंग अकादमी के अंतरराष्ट्रीय फेलो के रूप में चुना गया है। मूल रूप से कर्नाटक के छोटे से गांव के रहने वाले प्रो. राजशेखर को बिजली रूपांतरण और परिवहन के विद्युतीकरण में उनके योगदान के लिए चुना गया हैं। 

अकादमी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय फेलो के रूप में राजशेखर का चयन विशेष रूप से उस ऊर्जा में उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक अनुसंधान और वैज्ञानिक-तकनीकी क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान करता है, जो संपूर्ण मानव जाति के हित में पृथ्वी पर ऊर्जा स्रोतों के लिए अधिक दक्षता और पर्यावरणीय सुरक्षा को बढ़ावा देती है। इससे पहले राजशेखर को जुलाई, 2022 में ‘ग्लोबल एनर्जी एसोसिएशन’ ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा के क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘ग्लोबल एनर्जी पुरस्कार’ से सम्मानित किया था।

राजशेखर ने कहा कि ‘जापान की इंजीनियरिंग अकादमी के अंतरराष्ट्रीय फेलो के रूप में चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं।’’

तीन दशकों से अधिक समय तक श्री राजशेखर ने जापानी छात्रों, इंजीनियरों और कई जापानी विश्वविद्यालयों के संकाय के साथ काम किया है।

जनरल मोटर्स के इम्पैक्ट इलेक्ट्रिक वाहन के पूर्व प्रमुख प्रणोदन प्रणाली इंजीनियर और रोल्स-रॉयस कॉरपोरेशन में मुख्य प्रौद्योगिकीविद् के रूप में, उन्होंने अन्य लोगों के अलावा मीजी विश्वविद्यालय में सेमिनार देने के लिए अक्सर जापान का दौरा किया।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed