Edinbox Hindi

Llama 3 : लॉन्च हुआ Meta AI  का सबसे पावरफुल एआई टूल 

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के स्वामित्व वाली फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा एआई (Meta AI) ने अपने सबसे पावरफुल एआई टूल Llama 3 का नया वर्जन लॉन्च किया है। Llama 3 के दो वेरियंट लॉन्च हुए हैं जिनमें Llama 3 8B और 70B शामिल हैं। Llama 3 को लेकर मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने  फेसबुक पोस्ट के ज़रिये जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह टूल दुनिया में फ्री में उपलब्ध होने वाला सबसे पावरफुल एआई टूल है। 

Meta AI के Llama 3 को लेकर कंपनी ने कहा है कि इससे अब यूजर्स को पहले के मुकाबले बेहतर जवाब मिलेंगे, तेजी से इमेज बना सकेंगे और किसी भी इमेज को सेकेंडों में एनिमेट किया जा सकेगा। बता दें कि Meta अपने प्लैटफॉर्म पर अपनी AI सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए कई तरह की बड़ी तैयारियां कर रहा है। मेटा एआई का सपोर्ट फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। इन प्लेटफॉर्म के यूजर्स एआई टूल से अपने सवालों के जवाब ले सकेंगे। इसके अलावा स्टॉक मार्केट, स्पोर्ट्स, फ्लाइट बुकिंग तक की जानकारी रियल टाइम में ले सकेंगे। 

मेटा ने अपने नए टूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। मेटा एआई को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, घाना, जमैका, मलावी, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे में लॉन्च किया जा रहा है। मेटा ने सबसे पहले मेटा एआई को पिछले साल अमेरिका में लॉन्च किया था। 

मेटा एआई में Llama 3 के सपोर्ट साथ कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक Meta AI अब रियल टाइम में तस्वीरें बना सकेगा। जैसे ही आप इमेज के लिए प्रॉम्ट टाइप करेंगे तुरंत आपके सामने एक एआई तस्वीर होगी। प्रॉम्ट में बदलाव करके इमेज को एडिट और पहले से बेहतर भी बनाया जा सकेगा। यूजर्स को इमेज का प्रीव्यू भी दिखेगा। इसके अलावा इमेज को एडिट का भी ऑप्शन मिलेगा। यूजर्स किसी फोटो को जीआईएफ में भी बदल सकेंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed