
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। आज एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर रिजल्ट जारी किये गए। परिणाम बोर्ड के ऑफिशियल साइट wbbse.wb.gov.in. पर देखे जा सकते हैं। साथ ही wbresults.nic.in पर भी रिजल्ट का लिंक दिया गया है। इस बार कुल 86.31 फीसदी लड़कियां और लड़के पास हुए हैं। चंद्रचूड़ सेन ने टॉप स्थान हासिल किया है। इस साल टाॅप 10 में कुल 57 छात्र शामिल हैं।
बता दें कि 10वीं बोर्ड एग्जाम में इस बार कुल 9,12,598 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 4,03,900 लड़के और 5,08,698 लड़कियां शामिल रहीं। कुल 7,64,252 छात्र पास हुए हैं। चंद्रचूड़ सेन ने कक्षा 10वीं में 693 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि 692 (98.86%) अंक हासिल कर श्यामप्रिया गुरु दूसरे स्थान पर रही। उदयन प्रसाद, पुष्पिता बासुरी और नायरित रंजन पॉल 691 (98.71%) नंबर प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं।
बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी तक हुई थी जिसमें करीब 8 लाख बच्चों ने अपना नामांकन किया था। राज्य भर में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर इसका आयोजन किया गया था।
ऐसे करें रिजल्ट चेक:
– WBBSE के ऑफिशियल साइट wbbse.wb.gov.in. पर जाएं।
– होम पेज पर WBBSE माध्यमिक रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
– डिटेल्स भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
– आप का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जायेगा।
– रिजल्ट को देखने के बाद उसे डाउनलोड कर के पीडीएफ फॉर्म में रख लें।




Add comment