Edinbox Hindi

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की मार्कशीट में होगा QR कोड, दुनिया में कहीं से भी हो जाएगा वेरिफाई 

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (AU) ने अपने स्टूडेंट्स के लिए एक नई पहल की है, जिसके चलते आने वाले समय में उन्हें अपनी मार्कशीट वेरिफाई करवाने में परेशानी नहीं होगी। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अब क्यूआर कोड के जरिए मार्कशीट का वेरिफिकेशन किया जाएगा। यानी यहाँ से पढ़ाई करने वाले युवाओं को देश-विदेश से मिलने वाले जॉब ऑफर के चलते अपनी मार्कशीट के वेरीफिकेशन के लिए यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे दुनिया के किसी भी कोने से अपनी मार्कशीट को वेरिफाई करवा सकेंगे। 

अब तक इसे लेकर जो व्यवस्था है, उससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे समय और पैसे, दोनों की बर्बादी होती है। लेकिन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की नई पहल से वे इस परेशानी से बच जाएंगे। अभी मार्कशीट को वेरिफिकेशन के लिए संबंधित इंस्टीट्यूशन से ओरिजिनल यूनिवर्सिटी को भेजा जाता है। यहां से वेरिफिकेशन रिपोर्ट भेजी जाती है। इस प्रक्रिया में काफी वक्त लग जाता है। मार्कशीट को डिजिटल प्रारूप देने से काफी फायदा मिलेगा। 

अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की मार्कशीट का वेरीफिकेशन ऑन द स्पॉट किया जाएगा। यानी इस प्रक्रिया को अब ऑनलाइन मोड में पूरा किया जाएगा। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑनलाइन वेरिफिकेशन को अप्रूवल भी दिया जाएगा। इससे अन्य राज्यों या देशों के विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को काफी राहत मिलेगी। सभी मार्कशीट में एक क्यूआर कोड होगा। इसको दुनिया में कहीं से भी स्कैन करके मार्कशीट को वेरिफाई किया जा सकेगा। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed