Edinbox Hindi

इग्नू (IGNOU) के नए सत्र में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

IGNOU July Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू (IGNOU) में जुलाई 2024 सत्र के लिए प्रवेश हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा यानी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 है। 

 गौरतलब है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय विभिन्न मास्टर, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रदान करता है। इग्नू ने एक्स पर कहा, “ओडीएल और ऑनलाइन मोड के माध्यम से पेश किए जाने वाले यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और जागरूकता कार्यक्रम के लिए जुलाई 2024 का नया प्रवेश चक्र शुरू हो गया है।”

इग्नू ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी स्कैन की गई तस्वीर (100 KB से कम), स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम), प्रासंगिक शैक्षणिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम), अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम), एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी प्रमाणपत्र की स्कैन की गई कॉपी (200 केबी से कम) जैसे दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करने की आवश्यकता होगी। 

कैसे करें आवेदन
– विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
– मुखपृष्ठ पर, “जुलाई प्रवेश 2024” लिंक देखें।
– नया पेज खुलेगा जहां ऑनलाइन और ओडीएल कार्यक्रम लिंक मिलेंगे।
– कार्यक्रम के अनुसार आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed