Edinbox Hindi
CUET-PG-2024

UGC NET 2024: फिर बढ़ी यूजीसी नेट के लिए आवेदन की समयसीमा, अब 19 मई तक पंजीकरण  

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट जून 2024 (UGC-NET June 2024) की परीक्षा के लिए आवेदन करने की समयसीमा फिर बढ़ा दी गयी है। अब इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र 19 मई, 2024 तक इसकी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एलिजिबल कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं।

उम्मीदवार 20 मई रात्रि 11.59 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। वहीं, पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद एनटीए उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 21 से 23 मई तक उपलब्ध रहेगी। यूजीसी नेट परीक्षा 18 जून 2024 (मंगलवार) को होगी। यूजीसी-नेट परीक्षा 83 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) प्रारूप में आयोजित की जाएगी। पहले इस परीक्षा के लिए 16 मई आवेदन करने की आखिरी तारीख थी।  

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने के इच्छुक उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये का भुगतान करना होगा, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या ट्रांसजेंडर के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 325 रुपये का भुगतान करना होगा।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
– कक्षा 10वीं की मार्कशीट
– कक्षा 12वीं की मार्कशीट
– योग्यता डिग्री प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट आकार का फोटो
– हस्ताक्षर
– वैध फोटो आईडी
– श्रेणी प्रमाण पत्र
– जाति प्रमाण पत्र 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed