Edinbox Hindi

ICSI CSEET मई 2024 के परिणाम जारी

ICSI CSEET Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (आईसीएसआई) ने  कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट मई 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu के माध्यम से अपने स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अभियर्थियों को स्कोर की फिजिकल कॉपी नहीं दी जाएगी। परिणाम के साथ उम्मीदवारों के विषयवार अंक भी डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों के सीएसईईटी स्कोरकार्ड 2024 पर  नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और कुल अंक मौजूद होंगे।

बता दें कि आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। वहीं टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से कुछ छात्रों के लिए दोबोरा परीक्षा 6 मई को आयोजित की गई थी। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने की जरूरत होती है। अंकन योजना के अनुसार, गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है।

ऑनलाइन कैसे चक करें परिणाम
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
– अब होमपेज पर सीएसईईटी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें (आवेदन संख्या, जन्म तिथि, आदि)
– स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने परिणाम चेक करें।
– भविष्य की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed