Edinbox Hindi

नर्सिंग की छात्रा ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश

आगरा के खंदारी स्थित शास्त्री नगर में बीती रात 22 वर्षीया एक नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे से उसकी लाश को निकला। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम सेजल है और वह मूलतः मैनपुरी की रहने वाली थी। आगरा में उसने बाग फरजाना स्थित नर्सिंग कालेज से अपनी पढाई की थी। नर्सिंग का कोर्स करने के बाद इन दिनों वह नेशनल हाईवे स्थित एक अस्पताल से इंटर्नशिप कर रही थी। सेजल आगरा के शास्त्रीनगर इलाके में किराए के एक मकान में अपनी एक दोस्त के साथ रह रही थी। 

बताया गया है कि बुधवार शाम करीब 7 बजे वह अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली। रात 8 बजे मकान मालकिन ने कमरा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इससे उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने पुलिस को कॉल करके जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची और खिड़की से देखा तो पंखे के कुंडे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली गई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। छात्रा के मोबाइल की भी जांच की जाएगी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सेजल ने शाम को 5 बजे आखिरी बार अपनी छोटी बहन ईवा से बात की थी। लेकिन उसके बाद दोबारा शाम को जब ईवा ने बहन को फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने सेजल की दोस्त कोमल को यह बात बताई जो उस समय अपनी ड्यूटी पर थी। कोमल ने मकान मालकिन को इसकी जानकारी दी तब घटना का पता चला। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed