
Rajasthan Board Result 2024 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा के नतीजे जल्द जारी हो सकते हैं। बोर्ड की ओर से स्टूडेंट्स की कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। सम्भावना जताई गयी है कि 27 मई से 30 मई के बीच परिणाम घोषित किये जा सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर या एसएमएस के माध्यम से अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।
बता दें कि राजस्थान की 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च, 2024 तक किया गया था। परीक्षाओं में 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। वे अब अपने नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार हैं। उनका इंतज़ार जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड की ओर से आरबीएसई 10th रिजल्ट (RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024) शीघ्र जारी किया जा सकता है। नतीजों को लेकर बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर डेट एवं समय का एलान कभी भी किया जा सकता है।
पिछले साल (2023) राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 82.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था। पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1066270 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1041373 छात्र और 942360 छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।




Add comment