Edinbox Hindi

BPSC TRE 3 : इंतज़ार हुआ ख़त्म, बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की आ गई नई तारीख

BPSC TRE 3 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-3 की नई तारीख आ गई है। बीपीएससी ने तीसरे चरण की शिक्षक बहाली की परीक्षा 27 से 30 जून के बीच आयोजित करने का फैसला किया है। वर्ग 1 से 5, वर्ग 6 से 8, वर्ग 9 से 10 और वर्ग 11 से 12 के लिए 27 जून से 30 जून तक एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 इस सम्बन्ध में  बीपीएससी ने सभी जिलों के DM को पत्र भेजा है। सभी जिलों को परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने के निर्देश दिए है। हालांकि आयोग के पोर्टल पर फिलहाल परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इस बार जिम जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये जाएंगे, उनमें भोजपुर, बक्सर, रोहतास, नालन्दा, गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, कटिहार, पूर्णियां, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढी, वैशाली, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, सारण, सीवान और गोपालगंज शामिल हैं। 

बता दें कि बीपीएससी ने शिक्षक बहाली के तीसरे चरण की परीक्षा सबसे पहले पांच मार्च को ली थी। लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द हो गई। तभी से इसकी नयी तारीख को लेकर छात्र इंतज़ार कर रहे हैं। पिछले दिनों पटना हाईकोर्ट ने 29 मई को शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) पर रोक लगा दी थी। इसके बाद इसके आयोजन को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं तैरने लगी थीं। लेकिन अब एग्जाम की तारीख आ गई है। बिहार में तीसरे चरण के तहत कुल 87,722 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जाएगी। यह तीसरे चरण के तहत 87,774 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने 29 मई को शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) पर रोक लगा दी थी। री एग्जाम से पहले हाईकोर्ट ने गेस्ट फैकल्टी को अनुभव के आधार पर वेटेज नहीं देने को लेकर स्टे लगाया था। कोर्ट का कहना था कि गेस्ट टीचर और कॉन्ट्रैक्ट टीचर के कार्य समान हैं। दोनों में कोई फर्क नहीं है। यदि आप नियोजित शिक्षकों को कार्य अनुभव पर मार्क वेटेज देते हैं तो फिर गेस्ट टीचर को वेटेज क्यों नहीं दिया जा सकता है। हालांकि अब एग्जाम की तारीख आ गई है और बिहार के कुल 87,722 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जाएगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed