
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी से पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। इस यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए SWAYAM के 15 नए कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सेस में मेनेजमेंट, कॉमर्स, साइंस, मेडिकल, सोशल साइंस और फिलोसोफी समेत कई बेहतरीन कोर्स शामिल हैं। ख़ास बात यह है कि इसके लिए छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाएगी और इनकी अवधि भी 1 महीने से 3 महीने तक की ही होगी। कोर्स खत्म होते ही स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट मिल जाएगा। सर्टिफिकेट उन्हें दिया जाएगा जिन्होंने कोर्स में तय औसत असाइनमेंट स्कोर और परीक्षा स्कोर हासिल किया हो।
गौरतलब है कि BHU ने 2024 सेशन के लिए जो 15 नए कोर्स डेवलप किए हैं, वे SWAYAM के हैं जिसकी शुरुआत भारत सरकार ने की है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा नीति के 3 प्रमुख फॉर्मूलों– रीच यानी पहुंच, इक्वैलिटी यानी समानता और क्वालिटी यानी गुणवत्ता, को हासिल करने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। BHU के फ्री कोर्स 22 जुलाई, 2024 से शुरू हो जाएंगे। इन कोर्सेस को फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा और कोर्स का समय 4 से 12 सप्ताह के बीच है। कोर्स की पूरी जानकारी के लिए छात्र bhu.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
कौन-कौन से हैं कोर्स
भूविज्ञान के मूल सिद्धांत – 22 जुलाई से 12 सप्ताह
टॉक टाइम जर्मन – 22 जुलाई से 12 सप्ताह
ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप और इकोनॉमिक्स – 22 जुलाई से 12 सप्ताह तक
प्रबंधन के सिद्धांत – 22 जुलाई से 12 सप्ताह तक
क्लासिकल मैकेनिक्स – I – 22 जुलाई से 12 सप्ताह तक
जापानी पाठ और व्याकरण – 1 – 19 अगस्त से 8 सप्ताह तक
लाइब्रेरी ऑटोमेशन और नेटवर्किंग – 19 अगस्त से 8 सप्ताह तक
डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटेजी – 19 अगस्त से 8 सप्ताह
रेडिएशन फिजिक्स – 19 अगस्त से 8 सप्ताह तक
डिजिटल लॉजिक और सर्किट सिमुलेशन – 19 अगस्त से 8 सप्ताह तक
मराठी भाषा परिचय 1 – 19 अगस्त से 4 सप्ताह तक
कैसे मिलेगा एडमिशन
इन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को swayam.gov.in पर जाकर अपना अकाउंट बनाना होगा। जिन लोगों का पहले से अकाउंट है वे अपनी पुरानी लॉगिन पासवर्ड से लॉगिन करेंगे। लॉगिन करने के बाद आपको All Course पर जाना होगा. इसके बाद आप अपनी मन पसंद का कोर्स ले सकते हैं। अपने पसंदीदा कोर्स पर क्लिक करके जॉइन कर लें। आपको कोर्स की पूरी जानकारी swayam वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। समय तारीख और कोर्स का पूरा टाइम आपको उसी वेबसाइट पर मिल जाएगी।




Add comment