
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। ख़ास बात यह कि इसमें दाखिले के लिए सीयूईटी (CUET) स्कोर की ज़रूरत नहीं होगी। केवल एमबीए और लाइब्रेरी साइंसेज में इसकी आवश्यकता पड़ेगी। SOL में नौ यूजी और आठ पीजी सहित डिप्लोमा इन आटोमेटेड एंड डिजिटल लाइब्रेरी मैनेजमेंट में दाखिले होंगे। एसओएल में ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए कई विषयों में सीट की बाध्यता भी नहीं है। एसओएल के कोर्स में दिल्ली या दिल्ली से बाहर के भी छात्र एडमिशन ले सकते हैं लेकिन उनका परीक्षा केंद्र दिल्ली में ही हेागा।
इस साल डीयू का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में एडमिशन लेने वाले छात्रों को दाखिले से पहले एसओएल के पोर्टल पर जाकर एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें सभी अंक जमा होते जाएंगे। एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से छात्रों को कई फायदे होंगे। इससे छात्रों की जानकारी एसओएल के साथ यूजीसी के पास भी रहेगी। इसके लिए लिए छात्रों को बस आधार कार्ड से नामांकन करना होगा।
स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिले से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए डीयू एसओएल की वेबसाइट https://sol.du.ac.in/ पर विजिट किया जा सकता है। इसमें प्रवेश से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।




Add comment