Edinbox Hindi

अमेरिका-ब्रिटेन में पढ़ाई के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए है यह 82 लाख की स्कॉलरशिप

अमेरिका, ब्रिटेन या यूरोप के टॉप इंस्टीट्यूशन में पढ़ने की इच्छा अक्सर पैसे की कमी के चलते ही दम तोड़ देती है। लेकिन पैसे की कमी से यह इच्छा नहीं दबानी पड़ेगी, अगर छात्र को इस गजब की स्कॉलरशिप के बारे में पता हो। जी हां, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक ऐसी स्कॉलरशिप है, जिसकी मदद से वे विदेश के टॉप इंस्टीट्यूशन में पढ़ाई कर  सकते हैं। और वह छात्रवृत्ति है, इनलैक्स शिवदासानी स्कॉलरशिप। इनलैक्स शिवदासानी फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाने वाली इस स्कॉलरशिप में लाखों रुपये की मदद दी जाती है, जिससे बड़ी ही आसानी से विदेश के टॉप इंस्टीट्यूशन में पढ़ाई की जा सकती है। यकीन मानिये, पढाई में पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी। 

इनलैक्स शिवदासानी स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों को अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के टॉप इंस्टीट्यूशन में मास्टर्स, एमफिल या डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने के लिए प्रदान की जाती है। यह सिलसिला साल 1976 से जारी है। फाउंडेशन की वेबसाइट पर जाकर यह जानकारी हासिल की जा सकती है कि इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लीकेशन विंडो कब ओपन होगी, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट क्या है। वैसे इस साल के लिए तो यह अवसर अब निकल गया है लेकिन भविष्य में इच्छुक छात्र इसका लाभ उठा सकते हैं। 

मिलते हैं 82 लाख रुपये से अधिक
इनलैक्स शिवदासानी स्कॉलरशिप के तहत भारतीय छात्रों को पढाई के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 82 लाख 97 हजार रुपये ) की धनराशि मिलती है। इस स्कॉलरशिप में रहने-खाने का खर्च, हेल्थकेयर और एक तरफ की हवाई यात्रा का खर्च कवर होता है। इनलैक्स शिवदासानी ने इंपीरियल कॉलेज, लंदन, रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट (आरसीए), लंदन, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (कैम्ब्रिज ट्रस्ट), साइंसेज पो, पेरिस, किंग्स कॉलेज लंदन (पीएचडी छात्रों के लिए) और हर्टी के साथ ज्वाइंट स्कॉलरशिप अरेंजमेंट्स किए है। .

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
– पासपोर्ट
– रिज्यूमे/सीवी
– फोटो
– एडमिशन/ऑफर लेटर
– फीस स्टेटमेंट
– एडिशनल फंडिंग के प्रूफ
– डिग्री सर्टिफिकेट और मार्कशीट
– कोर्स से संबंधित पोर्टफोलियो/लिंक्स/राइटिंग सैंपल
– TOEFL/IELTS/GRE स्कोर शीट
– एकेडमिक डिस्टिंक्शन, ग्रांट, स्कॉलरशिप आदि के बारे में जानकारी

इनलैक्स शिवदासानी स्कॉलरशिप के लिए योग्यता
– उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 1994 को या इसके बाद हुआ होना चहिए। साथ ही भारत की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की होनी चाहिए। 
– यदि किसी विदेशी यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की है, तो ग्रेजुएशन के बाद कम से कम लगातार दो साल भारत में रहा होना चाहिए। 
– सामाजिक विज्ञान, ह्यूमनिटीज, लॉ, फाइन आर्ट्स, आर्किटेक्चर और संबंधित विषयों के उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में कम से कम 65%, सीजीपीए 6.8/10, या जीपीए 2.6/4 एकेडमिक ग्रेड होना चाहिए। 
– स्कॉलरशिप के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों का एडमिशन हुआ होना चाहिए।  बिना एडमिशन का प्रूफ दिए स्कॉलरशिप के अप्लीकेशन पर विचार नहीं किया जाएगा। 
– उम्मीदवारों को TOEFL या IELTS जैसी कोई परीक्षा पास की होनी चाहिए। योग्यता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इनलैक्स शिवदासानी स्कॉलरशिप पोर्टल www.inlaksfoundation.org/scholarships/ पर विजिट करें। 

स्कॉलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन एक स्वतंत्र इनलैक्स सेलेक्शन कमेटी करती है। यह कमेटी आवेदकों का मूल्यांकन उनकी अतीत व वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं के आधार करती है। आर्ट्स एंड डिजाइन (फाइन आर्ट्स/परफॉर्मिंग आर्ट्स) में स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन मुख्यतौर पर उनके पोर्टफोलियो के आधार पर किया जाता है। सेलेक्शन प्रोसेस के तीन चरण हैं-अप्लीकेशन का रिव्यू, रिव्यू के बाद सेलेक्ट कैंडिडेट्स का ऑनलाइन प्रीलिम्स इंटरव्यू और प्रीलिम्स इंटरव्यू में सेलेक्ट होने वालों का फाइनल इन-पर्सन इंटरव्यू। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed