Edinbox Hindi

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय ने की भारतीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय ने सितंबर 2024 से शुरू होने वाले सत्र में प्रवेश हेतु भारतीय छात्रों के लिए छात्रवृत्तियों की एक श्रृंखला की घोषणा की है। ह्यूमैनिटीज इंटरनेशनल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप और ग्लोबल फ्यूचर्स स्कॉलरशिप सहित इन छात्रवृत्तियों का उद्देश्य उन भारतीय छात्रों को सहायता प्रदान करना है जो इस विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर अध्ययन की योजना बना रहे हैं।

इन छात्रवृत्तियों के लिए मूल्यांकन का आधार अकादमिक योग्यता होगी। जो छात्र इसकी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे, उन्हें ट्यूशन फीस में कमी के रूप में छात्रवृत्ति मिलेगी। 

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए उपलब्ध छात्रवृत्ति:

ग्लोबल फ्यूचर्स स्कॉलरशिप
ग्लोबल फ्यूचर्स स्कॉलरशिप दुनिया भर के छात्रों के लिए उपलब्ध है, जिसमें भारत के छात्र भी शामिल हैं और यह स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों छात्रों के लिए उपलब्ध है। स्नातक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए मैनचेस्टर विश्वविद्यालय 21,000 यूरो डॉलर की 100 योग्यता-आधारित छात्रवृत्ति प्रदान करता है।

इसके लिए आवेदकों को 2024 में सीधे प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। उनके पास निम्न योग्यताओं में से कोई एक होनी चाहिए या वे यह कर रहे हों: ए लेवल, आईबी डिप्लोमा, भारतीय कक्षा 12 (सीबीएसई, आईएससी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात बोर्ड केवल), एडवांस्ड प्लेसमेंट (एपी)।

वहीं स्नातकोत्तर छात्रों के लिए, विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को 8,000 यूरो डॉलर की 100 योग्यता-आधारित छात्रवृत्तियाँ प्रदान करता है। आवेदकों की अहर्ता पर उनकी  शैक्षणिक योग्यता और उनके छात्रवृत्ति आवेदन की गुणवत्ता के आधार परविचार किया जाएगा।

ह्यूमैनिटीज बिसेन्टेंनियल स्कॉलरशिप
विश्वविद्यालय के मानविकी विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली एक अन्य छात्रवृत्ति द्विशताब्दी छात्रवृत्तियाँ हैं जो योग्य उम्मीदवारों के लिए वित्तीय सहायता विकल्प भी प्रदान करती हैं। सितंबर 2024 में शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और इसके लिए किसी नई प्रवेश प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है। जिन छात्रों ने छात्रवृत्ति के तहत आवेदन किया है, उनके लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के बारे में कोई भी अपडेट मेल पर भेजा जाएगा।

स्नातक छात्र को किसी भी यूजी कोर्स के लिए प्रति वर्ष 2,000 पाउंड मिलेंगे, जबकि पीजी उम्मीदवार को एक वर्ष के अध्ययन के लिए 10,000 पाउंड मिलेंगे। ये छात्रवृत्तियाँ स्कूल ऑफ़ आर्ट्स लैंग्वेज एंड कल्चर और स्कूल ऑफ़ एनवायरनमेंट, एजुकेशन एंड डेवलपमेंट के लिए उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि मैनचेस्टर विश्वविद्यालय की सभी छात्रवृत्तियाँ पंजीकरण के समय ट्यूशन फीस से कटौती के रूप में लागू की जाती हैं।

ह्यूमैनिटीज इंटरनेशनल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप
यह छात्रवृत्ति विशेष रूप से यूओएम में स्नातकोत्तर स्तर पर मानविकी विषयों का अध्ययन करने वाले उत्कृष्ट अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन की गई है। आवेदकों के पास अपने स्नातक अध्ययन में 60 -70 प्रतिशत (भारतीय संस्थान के अनुसार अलग-अलग) के समग्र स्कोर के साथ विश्वविद्यालय के साथ एक अनुमोदित कार्यक्रम में अध्ययन करने का प्रस्ताव होना चाहिए।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed