Edinbox Hindi
वित्त मंत्रालय में संविदा पर नौकरी: 70 हजार से 1.5 लाख सैलरी, 57 पदों पर भर्ती शुरू

वित्त मंत्रालय में संविदा पर नौकरी: 70 हजार से 1.5 लाख सैलरी, 57 पदों पर भर्ती शुरू

वित्त मंत्रालय में संविदा पर नौकरी: 70 हजार से 1.5 लाख सैलरी, 57 पदों पर भर्ती शुरू

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर आया है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (Department of Economic Affairs–DEA) ने कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। मंत्रालय का उद्देश्य नीति निर्माण, परियोजनाओं की मॉनिटरिंग और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामलों से जुड़े कार्यों को मजबूत करना है। इसके तहत इंफ्रास्ट्रक्चर, बजट, वित्तीय बाजार और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों के क्षेत्रों में कुल 57 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों को हर महीने ₹70,000 से लेकर ₹1.50 लाख तक का वेतन मिलेगा।

उम्र और योग्यता: कौन कर सकता है आवेदन?

DEA ने 30 वर्ष से कम आयु के युवा पेशेवरों को मौका देने पर जोर दिया है। आवेदन करने के लिए निम्न शैक्षणिक योग्यताएं जरूरी हैं—

– अर्थशास्त्र, वित्त, आईटी में मास्टर डिग्री

– एमबीए (फाइनेंस)

– या एलएलएम

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹70,000 प्रति माह वेतन मिलेगा।

भर्ती चार अलग-अलग श्रेणियों में

फाइनेंस मंत्रालय ने पदों को योग्यता और अनुभव के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा है:

  1. सलाहकार (Consultant)

अनुभव: 3–5 वर्ष

वेतन: ₹1,00,000 प्रति माह

  1. वरिष्ठ सलाहकार (Senior Consultant)

अनुभव: 5–9 वर्ष

वेतन: ₹1,20,000 प्रति माह

  1. विशेष कार्यभार सलाहकार (Specialist/Project-based Consultant)

विशेष परियोजनाओं के लिए नियुक्ति

वेतन: ₹1.50 लाख प्रति माह तक

BRICS जिम्मेदारी के लिए अलग टीम

अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंध (IER) प्रभाग भारत की BRICS अध्यक्षता को देखते हुए 6 वरिष्ठ सलाहकारों की भर्ती करेगा। इन्हें बैठकों के लिए नोट्स तैयार करने, बैकग्राउंड दस्तावेज बनाने और परिणाम-आधारित रिपोर्ट तैयार करने जैसी अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

नौकरी की अवधि और शर्तें

– प्रारंभिक नियुक्ति 1 वर्ष के लिए होगी।

– बेहतर प्रदर्शन पर अवधि बढ़ाई जा सकती है, लेकिन:

– किसी भी पद पर 3 वर्ष से अधिक काम नहीं किया जा सकेगा।

– DEA में कुल कार्यकाल 5 वर्ष से ज्यादा नहीं होगा।

– नौकरी फुल-टाइम होगी, किसी अन्य काम की अनुमति नहीं होगी।

– साल में 8 दिन की छुट्टी मिलेगी।

– महंगाई भत्ता, HRA या मेडिकल भत्ता नहीं मिलेगा।

– केवल आधिकारिक यात्रा पर TA/DA दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

– पहले आवेदनों की स्क्रीनिंग होगी।

– शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

– इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं—

mofapp.nic.in/cadre/

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे तक

वित्त मंत्रालय की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो नीति निर्माण, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामलों में करियर बनाना चाहते हैं।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed