
ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न क्वींसलैंड (UniSQ) और एलायंस यूनिवर्सिटी के बीच हुई नई साझेदारी इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और डेटा साइंस में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा का नया मार्ग खोल सकती है। इस 2+2 डुअल डिग्री कार्यक्रम के तहत छात्र अपनी पढ़ाई का पहला हिस्सा भारत में एलायंस यूनिवर्सिटी में पूरा करेंगे, जबकि शेष अध्ययन ऑस्ट्रेलिया स्थित UniSQ में कर सकेंगे।
एलायंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, यह सहयोग छात्रों को वैश्विक स्तर पर अध्ययन करने, अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करने और विभिन्न देशों की शैक्षणिक प्रणालियों को समझने का अवसर प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय का कहना है कि यह समझौता छात्रों को विदेश में पढ़ाई के अधिक अवसर उपलब्ध कराने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गतिशीलता बढ़ाने और उन्हें वैश्विक रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विश्वविद्यालय ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों को ऐसी शिक्षा उपलब्ध कराना है जो उन्हें बदलती वैश्विक कार्य संस्कृति और उद्योगों की आवश्यकताओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार कर सके। इसके माध्यम से छात्र भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों में अध्ययन का अनुभव प्राप्त करते हुए अपने करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बना सकेंगे।




Add comment