Edinbox Hindi

NEET को लेकर सरकार गंभीर, दोषियों को दंड मिलेगा :  शिक्षा मंत्री

NEET UG Result 2024: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने NEET 2024 परीक्षा के रिजल्ट में धांधली को लेकर मंत्रालय संभालने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी। हालांकि शिक्षा मंत्री ने नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। 

उन्होंने कहा कि ‘नीट परीक्षा में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला है। एनटीए में भ्रष्टाचार नहीं मिला है। यह बहुत विश्वसनीय निकाय है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट मामले पर सुनवाई कर रहा है और हम उनका आदेश मानेंगे। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि किसी छात्र को नुकसान न हो।’

गौरतलब है कि नीट रिजल्ट में धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की। कोर्ट ने मामले पर बड़ा फैसला देते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, वो नीट के पेपर पर रोक नहीं लगा रहे हैं। दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि वो काउंसलिंग पर रोक नही लगाएंगे, लेकिन  ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों को फिर से एग्जाम देना होगा। 

शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने नीट मामले पर कहा, ‘जिन बच्चों ने सवाल खड़ा किया है, सरकार उन्हें गंभीरता से ले रही है। जो घटना हमारे सामने आई है, दोषियों को दंडित किया जायेगा। भारत सरकार पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। कोर्ट के फैसले को आने दें, जो कोर्ट कहेगा वो किया जायेगा।  

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि ‘मैं छात्रों और उनके परिजनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत सरकार और एनटीए सभी प्रभावितों को न्याय दिलाएगी। 24 लाख छात्रों ने सफलतापूर्वक नीट की परीक्षा दी है। कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। न ही इसका कोई सबूत मिला है। 1563 बच्चों की दोबारा परीक्षा के लिए कोर्ट ने जो तरीका सुझाया है, उसके मुताबिक ही काम होगा और हम कोर्ट के आदेश को स्वीकार करते हैं।’

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed