Edinbox Hindi

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भारत को लौटाएगी 500 साल पुरानी मूर्ति

ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भारत को 500 साल पुरानी एक कांसे की मूर्ति लौटाने वाली है। यह मूर्ति संत तिरुमंगई अलवार की है, जो 16वीं सदी के दौरान तमिलनाडु के एक मंदिर से चोरी हो गई थी। संत तिरुमंगई अलवार दक्षिण भारत के 12वें अलवर संतों में से अंतिम थे। 

फिलहाल यह मूर्ति ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एशमोलियन म्यूजियम में रखी गई है, जिस देखने के लिए लगभग 1800 रुपए देने पड़ते हैं। संत तिरुमंगई अलवार की यह मूर्ति लगभग 1 मीटर ऊंची है। इसे 1967 में डॉ. जे.आर. बेलमोंट (1886-1981) नामक एक संग्रहकर्ता के संग्रह से सोथबी के नीलामी घर से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एशमोलियन संग्रहालय द्वारा प्राप्त किया गया था।

यूनिवर्सिटी के एशमोलियन म्यूजियम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 11 मार्च 2024 को, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की परिषद ने एशमोलियन म्यूजियम से संत तिरुमंकाई अलवर की 16वीं सदी की कांस्य मूर्ति को वापस करने के लिए भारतीय उच्चायोग के दावे का समर्थन किया। यह निर्णय अब स्वीकृति के लिए चैरिटी आयोग को भेजा जाएगा। 

एशमोलियन संग्रहालय का कहना है कि पिछले साल नवम्बर में एक स्वतंत्र शोधकर्ता ने उसे इस प्राचीन मूर्ति की उत्पत्ति के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद उसने भारतीय उच्चायोग को इस बारे में सूचित किया। भारत सरकार ने कांस्य मूर्ति के लिए औपचारिक अनुरोध किया, जिसके बारे में माना जाता है कि वह तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराई गई थी और नीलामी के माध्यम से ब्रिटेन के एक संग्रहालय में पहुंच गई थी। एशमोलियन संग्रहालय, जिसमें विश्व की कुछ सर्वाधिक प्रसिद्ध कला एवं पुरातत्व कलाकृतियाँ हैं, का कहना है कि उसने 1967 में इस मूर्ति को “सद्भावना” के साथ हासिल किया था।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed