Edinbox Hindi

नीट मामले में शिक्षा मंत्री ने दो जगहों पर अनियमितताएं स्वीकारीं; सिब्बल ने साधा सरकार पर निशाना

नीट मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि दो जगहों पर कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है।साथ ही उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि यदि कोई अधिकारी भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। शिक्षा मंत्री ने एनटीए में बहुत सुधार की जरूरत भी जताई। 

उन्होंने कहा, “एनटीए के बड़े अधिकारी भी दोषी पाए गए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। एनटीए में बहुत सुधार की जरूरत है। सरकार इस बारे में चिंतित है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी।”

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नीट परीक्षा में शामिल हुए कुछ छात्रों और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की थी। प्रधान ने छात्रों को उनकी सभी चिंताओ का निष्पक्ष और समानता के साथ समाधान करने का आश्वासन दिया था।

वहीं, पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने अनियमितताओं के आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त अधिकारियों से कराने की मांग की है। सिब्बल ने सभी राजनीतिक दलों से संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने का आग्रह किया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि सरकार इस मामले को न्यायालय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं देगी। साथ ही सिब्बल ने सरकार से सभी राज्यों से इस बारे में गहन विचार-विमर्श करने को कहा कि भविष्य में यह परीक्षा कैसे आयोजित की जाए।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed