Edinbox Hindi

NET परीक्षा रद्द करने के फैसले पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- मोदी सरकार पेपर लीक सरकार 

यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा रद्द करने के शिक्षा मंत्रालय के फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा, पहले मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई परीक्षा NEET को लेकर विवाद हुआ और अब यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने का एलान किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पेपर लीक सरकार बन चुकी है। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गड़बड़ी की शिकायत के बाद परीक्षा रद्द करने के मामले में कहा कि सरकार को अब गंभीरता दिखाते हुए शिक्षा और परीक्षा के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार का लीकतंत्र और लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है।  NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई NET की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे? 

वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP की सरकार में एक भी परीक्षा बिना धांधली और पेपर लीक के संपन्न नहीं हो रही है। इस सरकार से देश के भविष्य को बड़ा नुक़सान हो रहा है, देश के करोड़ों छात्र हर रोज़ निराशा के अंधकार में डूब रहे हैं।  

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed