Edinbox Hindi

जंग रुकवा दी लेकिन नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान में पेपर लीक नहीं रोक पा रहे : राहुल गांधी

यूजीसी नेट और नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “नीट पेपर और यूजीसी-नेट के पेपर लीक हुए हैं। कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की लड़ाई रोक दी थी। इस्राइल और गाजा की लड़ाई को भी नरेंद्र मोदी ने रोक दी थी। लेकिन किसी न किसी कारण से हिंदुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे हैं उन्हें नरेंद्र मोदी नहीं रोक पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते।”

राहुल गाँधी ने कहा, “सभी शिक्षण संस्थानों को भाजपा के लोगों ने कैप्चर कर रखा है। जब तक इन्हें मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक यह चलता रहेगा। पीएम मोदी इस लीक को रोक नहीं पाए। एक परीक्षा में गड़बड़ियों के बाद आप रद्द कर चुके हैं, पता नहीं दूसरे को रद्द किया जाएगा या नहीं। लेकिन कोई न कोई तो इसके लिए जिम्मेदार है और इसके लिए किसनी न किसी को तो पकड़ा जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि “नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर अर्थव्यवस्था के साथ जो किया, वही अब शिक्षा प्रणाली के साथ किया है। ऐसा होने और आपके परेशान होने का कारण यह है कि एक स्वतंत्र उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया गया है। यह सबसे ज़रूरी है कि जो लोग यहाँ दोषी हैं, उन्हें सजा दी जाए।”   

बिहार में पेपर लीक आरोपियों के पकड़े जाने को लेकर राहुल ने कहा कि हमने पहले ही कहा है कि जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी पेपर लीक कराया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।  उन्होंने आगामी संसद सत्र में इस मुद्दे को उठाने की बात भी कही।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed