Edinbox Hindi

NEET व UGC NET परीक्षा में कथित धांधली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

नीट व यूजीसी नेट की परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर नीट परीक्षा में हुई धांधली और यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द करने के लिए जिम्मेदार प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में ले लिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से विधान सभा घेराव के लिए निकले। हालांकि थोड़ा ही आगे चलने पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने सभी को रोक लिया। यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच अजय राय समेत पार्टी नेता बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने बलपूर्वक उनको रोका और यहां भी काफी धक्का मुक्की हुई।

इसके बाद पुलिस जबरदस्ती प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन ले गई। इस दौरान कार्यकर्ता छात्रों के हित में परीक्षा रद्द करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed