Edinbox Hindi

बीएचयू में तीन नई स्कॉलरशिप शुरू, स्टूडेंट्स को मिलेगी 25,000 रुपये तक की मदद  

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय में तीन नई स्कॉलरशिप (Scholarship) शुरू होने वाली हैं। इस स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स की मदद होंगी।  मुंबई के कॉरपोरेट हस्ती राहुल श्रीवास्तव ने अपनी नानी बिन्ध्याचल देवी अपने दादा मदन मोहन प्रसाद और बुआ बिमला श्रीवास्तव के सम्मान में इस स्कॉलरशिप को शुरू किया है। 

राहुल श्रीवास्तव के पिता एलपी श्रीवास्तव केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में सेवानिवृत्त हुए और उसके बाद एक दशक से अधिक समय तक आईआईटी-गांधीनगर में सलाहकार (कार्य) के रूप में काम किया और इसके प्रतिष्ठित परिसर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने श्री श्रीवास्तव के परिवार द्वारा स्कॉलरशिप के लिए दिए गए योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय, सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल और सेन्ट्रल हिन्दू ब्वायज स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए इस स्कॉलरशिप को शुरू किया गया है। इस स्कॉलरशिप के लिए विश्वविद्यालय को प्रतिदान पहल के तहत आर्थिक मदद मिली है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने कहा कि इससे मेधावी स्टूडेंट्स को सीधे फायदा मिलेगा और वो अपनी पढ़ाई पर पहले के मुकाबले ज्यादा फोकस कर पाएंगे। 

विश्वविद्यालय के पीआरओ चंद्रशेखर ने बताया कि ये सभी स्कॉलरशिप मेधा एवं आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रदान दी जाएगी। बता दें कि बिन्ध्याचल देवी स्कॉलरशिप के तहत शिक्षा संकाय में बी.एड. (विशेष शिक्षा) के पहले वर्ष के विद्यार्थी को 25,000 रुपये प्रतिवर्ष की राशि दी जाएगी। वहीं मदन मोहन प्रसाद स्कॉलरशिप के तहत सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थी को 5000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा बिमला देवी स्कॉलरशिप के तहत सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा को 5000 हजार रुपये मिलेंगे। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed