
दक्षिण एशिया की अग्रणी पत्रकारिता और शिक्षा-केंद्रित मीडिया कंपनी एडइनबॉक्स (EdInbox) ने छात्रों की शैक्षणिक यात्रा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं का एक सेट डिजाइन किया है।
2018 में स्थापित, एडइनबॉक्स (EdInbox) व्यापक और वस्तुनिष्ठ शैक्षिक खबरों के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म है, जो छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अकादमिक उद्यमियों को पूरे समर्पण के साथ सेवा प्रदान करता है।
एडइनबॉक्स (EdInbox) का मिशन शैक्षिक जानकारी को सभी के लिए सुलभ और समझने योग्य बनाना है। वर्तमान में, चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की शुरुआत के साथ, एडइनबॉक्स छात्रों को उनकी शैक्षणिक और करियर से संबंधित आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सशक्त बनाने को तैयार है।
ऑल इंडिया फोरेंसिक साइंस एंट्रेंस टेस्ट (AIFSET 2024)
अखिल भारतीय फोरेंसिक विज्ञान प्रवेश परीक्षा यानी ऑल इंडिया फोरेंसिक साइंस एंट्रेंस टेस्ट (AIFSET 2024) फोरेंसिक विज्ञान में अपना करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक विशेष प्रवेश परीक्षा है। राष्ट्रीय स्तर की यह परीक्षा फोरेंसिक विज्ञान में क्रमशः तीन और दो साल की अवधि के स्नातक और परास्नातक कार्यक्रम प्रदान करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए मार्ग प्रशस्त करती है। इस परीक्षा के ज़रिये एडइनबॉक्स (EdInbox) का उद्देश्य फोरेंसिक विज्ञान में बढ़ती रुचि को पूरा करना और छात्रों को इस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए उनकी खोज में सहायता करना है।
ऑल इंडिया डिज़ाइन एप्टीटुड टेस्ट (AIDAT)
अखिल भारतीय डिजाइन योग्यता परीक्षा यानी ऑल इंडिया डिज़ाइन एप्टीटुड टेस्ट (AIDAT) महत्वाकांक्षी डिजाइनरों, कलाकारों और दूरदर्शी लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर उनके लिए डिजाइन की दुनिया के लिए दरवाजे खोलता है। यह परीक्षा विभिन्न डिजाइन विशेषज्ञताओं में डिप्लोमा, स्नातक और मास्टर डिग्री कार्यक्रमों तक पहुंच प्रदान करती है। प्रतिभागी अद्वितीय ज्ञान-साझाकरण सत्रों, उद्योग कनेक्शन और कैरियर मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वे भारत भर में प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थानों में शामिल होने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।
ग्लोबल एलाइड हेल्थकेयर एंट्रेंस टेस्ट (GAHET 2024)
पूर्व में AIPMCET के रूप में जाना जाने वाला ग्लोबल एलाइड हेल्थकेयर एंट्रेंस टेस्ट (GAHET 2024) एलाइड हेल्थकेयर डिग्री के लिए भारत की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में योग्यता का मूल्यांकन कर विभिन्न पैरामेडिकल कार्यक्रमों में उनके लिए प्रवेश द्वार खोलती है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे संस्थानों के सहयोग से, GAHET सुनिश्चित करता है कि छात्रों के पास स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान है।
ग्लोबल मीडिया कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GMCET 2024)
ग्लोबल मीडिया कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GMCET 2024) भारत की पहली राष्ट्रीय स्तर की मीडिया, पत्रकारिता और जनसंचार प्रवेश परीक्षा है। यह स्नातक कार्यक्रमों जैसे BJMC, BA-JMC, BMS, BMC, BMM में प्रवेश प्रदान करने के साथ मीडिया प्रौद्योगिकी, एनीमेशन, ग्राफिक्स समेत विभिन्न B.Sc कार्यक्रमों में भी प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करता है। यह परीक्षा छात्रों के संचार कौशल, विश्लेषणात्मक क्षमताओं और तार्किक शक्ति का आकलन करती है, ताकि भविष्य के मीडिया पेशेवरों के लिए एक व्यापक मूल्यांकन प्रदान किया जा सके।
एडइनबॉक्स (EdInbox) ने 130 से अधिक विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग किया है, और लगातार करियर परामर्श सत्र का आयोजन इसका ध्येय है ताकि छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ाने में मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। इन प्रवेश परीक्षाओं की पेशकश कर एडइनबॉक्स (EdInbox) दक्षिण एशियाई उपमहाद्वीप में विश्वसनीय, प्रेरक और सशक्त शैक्षिक संसाधन प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को बल देता है।
“इन राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को पेश करते हुए हमें हर्ष है, जिन्हें छात्रों को अतिरिक्त प्रोत्साहन देने जिसकी उन्हें आवश्यकता है, के दृष्टिगत डिज़ाइन किया गया है ताकि वे अपने सपनों को हासिल कर सकें।”- यह कहना है एडइनबॉक्स (EdInbox) के एक प्रवक्ता का। वह कहते हैं, “हमारा लक्ष्य छात्रों को उनके चुने हुए क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए व्यापक समर्थन और संसाधन प्रदान करना है।”
इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कैसे करें और कैसे अपनी शैक्षणिक यात्रा की दिशा में अगला कदम बढ़ाएं, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एडइनबॉक्स (EdInbox) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
एडइनबॉक्स (EdInbox) के बारे में
2018 में स्थापित, एडइनबॉक्स (EdInbox) दक्षिण एशिया की पहली पत्रकारिता और शिक्षा-केंद्रित मीडिया कंपनी है। शैक्षिक जानकारियों को उजागर करने और सभी तक इसकी पहुँच सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध, एडइनबॉक्स (EdInbox) शिक्षा जगत के सभी पहलुओं को बेजोड़ समझ और निष्पक्षता के साथ कवर करता है। इसका मिशन छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और शैक्षणिक उद्यमियों को सेवा प्रदान करना तथा दक्षिण एशियाई उपमहाद्वीप में लोगों को प्रेरित और सशक्त बनाना है।
संपर्क:
एडइनबॉक्स (EdInbox)
ईमेल: support@edInbox .com
फ़ोन: +91-9124583490
वेबसाइट: www.edinbox.com




Add comment