Edinbox Hindi

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने मास्टरमाइंड रॉकी को झारखण्ड से किया गिरफ्तार 

NEET पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीबीआई ने इस मामले में मुख्य आरोपी रॉकी उर्फ राकेश रंजन को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है।  सीबीआई को लम्बे समय से रॉकी की तलाश थी। दरअसल रॉकी ही वह कड़ी है जिसके ज़रिये सीबीआई मुख्य सेटर तक पहुँच सकती है जिसकी भूमिका प्रश्नपत्र को आउट कराने में सबसे अहम है। रॉकी को संजीव मुखिया का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।शक है कि पेपर लीक मामले में इसकी सबसे अहम भूमिका थी। 

बहरहाल रॉकी की झारखंड से गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सीबीआई को रॉकी की 10 दिन की रिमांड मिली है। कहा जा रहा है कि रॉकी नेपाल भागने की तैयारी में थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर सीबीआई ने उसे दबोच लिया। दरअसल, नीट पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बीते मंगलवार को दो और आरोपियों सन्नी एवं रंजीत को गिरफ्तार किया था। इन्हीं से पूछताछ में रॉकी का लोकेशन मिला था। 

रॉकी उर्फ राकेश मूलरूप से नवादा का रहने वाला है। वह रांची में अपना रेस्टोरेंट चलाता था। सीबीई की पूछताछ में चिंटू, मुकेश, मनीष और आशुतोष ने कई बड़े खुलासे किए थे। जांच में पता चला था कि पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंट संजीव मुखिया के भांजे राकेश उर्फ रॉकी ने झारखंड से नीट के पेपर उड़ाने की साजिश रची थी। ईओयू सूत्रों की मानें तो रॉकी ने ही पेपरलीक केस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसने हजारीबाग से पेपर उड़ाने की साजिश रची। इसके बाद रांची और पटना के स्कॉलर मेडिकल स्टूडेंट की मदद से पेपर सॉल्व करवाया। इस बीच संजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु कई बार रांची में रॉकी से मिलने गए थे।  

रॉकी से पूछताछ के दौरान पेपर लीक मामले में कई खुलासे हो सकते हैं। रॉकी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई को अब नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश है। रॉकी को रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई की टीम अब संजीव मुखिया की लोकेशन को लेकर पूछताछ करेगी। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed