
Rajasthan BSTC Result 2024: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने बहुप्रतीक्षित राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए हैं। राज्य के डीएलएड कॉलेजों में संचालित होने वाले डीएलएड (सामान्य/संस्कृत) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट result.predeledraj2024.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
इस बार की परीक्षा के लिए करीब 6.5 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था।राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून, 2024 को किया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के लिए अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां 7 जुलाई को जारी की गई थीं। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया गया था। आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही रिजल्ट की घोषणा की गई है।
इस वर्ष राजस्थान बीएसटीसी जोधपुर के छगनलाल प्रजापति ने टॉप (Rajasthan Pre DElEd Toppers 2024) किया है। छगनलाल ने कुल 600 अंकों में से 558 अंक प्राप्त किए हैं।




Add comment