Edinbox Hindi

यूपीएससी अध्यक्ष ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही छोड़ा पद, राष्ट्रपति को भेजा इस्तीफा 

UPSC Chairperson Resign: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 में समाप्त होने वाला था।

यह खबर ऐसे वक़्त आयी है जब ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि, सूत्रों को कहना है कि मनोज सोनी के इस्तीफे का मसला IAS पूजा खेडकर से जुड़ा नहीं है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के अनुसार उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है।

प्रख्यात शिक्षाविद् मनोज सोनी ने 28 जून 2017 को यूपीएससी आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने 16 मई 2023 को यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। यूपीएससी में अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 15 मई 2029 को समाप्त होना था।

यूपीएससी अध्यक्ष से पहले मनोज सोनी डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (बीएओयू), गुजरात के वीसी के रूप में दो कार्यकाल 1 अगस्त 2009 से 31 जुलाई 2015 तक पदभार ग्रहण कर चुके हैं। इससे पहले वे अप्रैल 2005 से अप्रैल 2008 तक बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (MSU) के वीसी के रूप में एक कार्यकाल पूरा किया था। उस समय में वीसी बनने वाले सबसे कम उम्र के कुलपति बने थे।

गौरतलब है कि मनोज सोनी की नियुक्ति पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाया था। सोनी के UPSC चेयरमैन बनने पर राहुल ने इसे संविधान पर चोट बताया था। उन्होंने सोनी को RSS का करीबी बताया था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि मनोज सोनी के अध्यक्ष बनने का मतलब है कि यूपीएससी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की जगह यूनियन प्रचारक संघ कमीशन बन जाएगा। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed