Edinbox Hindi

सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी दिल्ली से दो सही उत्तर वाले प्रश्न की जांच के लिए पैनल बनाने को कहा

NEET-UG 2024 Exam: सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) को भौतिकी नीट के पेपर में दो सही उत्तर वाले एक प्रश्न की जांच के लिए एक पैनल बनाने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के निदेशक को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक प्रश्न के सही उत्तर पर राय बनाने के लिए विषय के तीन विशेषज्ञों की एक टीम गठित करने को कहा। 

NEET मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिजिक्स के 2 सही ऑप्शन वाले क्वेश्चन नंबर 19 की पड़ताल होनी चाहिए। 2 सही ऑप्‍शन देने से 44 स्‍टूडेंट्स को बोनस मार्क्‍स मिले और 4.2 लाख कैंडिडेट्स को नुकसान हुआ है। इस पर IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए। कोर्ट ने आदेश दिया कि IIT दिल्‍ली के डायरेक्‍टर 2 जवाबों वाले सवाल की जांच के लिए एक 3 मेंबर्स की एक्‍सपर्ट कमेटी बनाएं। एक्‍सपर्ट टीम उनमें से एक सही ऑप्शन चुनकर 12 बजे तक रजिस्ट्रार को अपनी राय भेजें।

NEET गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 40 से ज्यादा याचिकाओं पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने आज सुनवाई हुई। कुछ छात्रों ने प्रश्न के दो विकल्पों के लिए अंक देने के परीक्षा निकाय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के फैसले को चुनौती दी थी। पेपर लीक और कदाचार का आरोप लगाने वाले मामले में सुनवाई कल, 23 जुलाई को जारी रहेगी।
 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed