
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने देश में शिक्षा, रोजगार और कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम पैकेज के रूप में एक महत्वपूर्ण आवंटन की घोषणा की। पीएम पैकेज पांच मुख्य स्कीम को दिया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्किल्ड बनाना, है इसके लिए 2 लाख करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया जाता है। आखिर पीएम पैकेज की पांच स्कीमें क्या हैं, एक नज़र :
रोजगार- सरकार रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन के लिए तीन योजनाएं लागू करेगी।
ईपीएफओ योजना- ईपीएफओ के तहत पहली बार पंजीकृत लोगों को यह मदद मिलेगी। योग्यता सीमा एक लाख रुपये प्रति माह होगी। इससे 2.10 करोड़ युवाओं को फायदा होगा। सरकार रोजगार में प्रवेश करने वाले 30 लाख युवाओं को भी फायदा देने जा रही है। यह फायदा भविष्य निधि यानी पीएफ में एक महीने के योगदान के रूप में होगा।
क्रेडिट गारंटी स्कीम- एमएसएमई सेक्टर के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत नौ हजार करोड़ रुपये का फंड बनाने का एलान हुआ था।
रोजगार से महिलाओं को जोड़ने की योजना- सरकार रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उद्योंगो के साथ मिलकर ‘महिला हॉस्टल’ और ‘बालगृहों’ की स्थापना करेंगे। यह योजना महिला कौशल कार्यक्रम को प्रोत्साहित करेगी।’
कौशल योजना- कौशल योजना में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इसके तहत अगले पांच वर्षों में 20 लाख युवाओं को कुशल बनाया जाएगा।’




Add comment