Edinbox Hindi

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फायरिंग से हड़कंप, दो कर्मचारी गोली लगने से घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) कैंपस में बुधवार को सुबह लगभग सवा नौ बजे फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। फायरिंग की घटना विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में अंजाम दी गई। मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। दोनों हमलावरों को एएमयू सुरक्षाकर्मियों ने भागते समय पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गोली लगने से घायल दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर घटना की जानकारी में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में एएमयू रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। उन्हें जब गोली मारी गई, वे स्कूटर पर ड्यूटी जा रहे थे। विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर मिंटो चौराहा कब्रिस्तान के पास दोनों को गोली मारी गई। गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एएमयू प्रशासन और पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. वसीम अली ने बताया कि एएमयू की मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद नदीम, मोहम्मद करीम रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात हैं। बुधवार सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलोनी में दोनों सगे भाइयों पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने पर दोनों सगे भाई घायल हो गए। एएमयू की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मोबाइलिंग टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed