Edinbox Hindi

छत्तीसगढ़ में छात्राओं को मिलेगी पीरियड्स लीव, लॉ यूनिवर्सिटी ने लागू की मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) में छात्राओं को पीरियड्स (Periods) के दौरान छुट्टी (Leave) दी जाएगी। यूनिवर्सिटी ने मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी (Menstrual Leave Policy) यानी मासिक धर्म अवकाश नीति लागू कर दी है। मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी लागू करने वाला यह राज्य का पहला सरकारी विश्वविद्यालय है। हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय  ने महिला छात्राओं को महीने के मुश्किल दिनों में आराम देने के लिए ये ऐलान किया है। यह नीति 1 जुलाई से प्रभावी होगी। 

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया “शिक्षण दिवस के दौरान छात्राएं प्रति कैलेंडर माह एक दिन पीरियड्स लीव ले सकती हैं। इस समय आम टीचिंग डे के दौरान छात्राओं को इसका लाभ दिया जा रहा है। आगे परीक्षा के दिनों में भी ऐसी विशेष आवश्यकताओं के कारण छात्राओं को छुट्टी देने पर विचार किया जा रहा है। अनियमित मासिक धर्म सिंड्रोम या पीसीओएस जैसे विकारों से पीड़ित छात्राएं प्रति सेमेस्टर प्रति विषय छह कक्षाओं में उपस्थिति का दावा कर सकती हैं। यह पहल इन विकारों से पीड़ित छात्राओं को अतिरिक्त समर्थन और राहत प्रदान करने के लिए की गई है।”

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वीसी विवेकानंदन ने छात्राओं के लिए पीरियड्स लीव की घोषणा करने पर अकाडेमी परिषद को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, “मासिक धर्म अवकाश नीति का कार्यान्वयन युवा महिला छात्राओं की विशेष जरूरतों को समझने और उन्हें सुविधाजनक बनाने का प्रतीक है। इस तरह की नीति के माध्यम से समर्थन के लिए अकाडेमी परिषद को धन्यवाद देते हैं।”

इससे पहले, जनवरी 2023 में केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने देश की पहली मासिक धर्म अवकाश नीति की शुरुआत की थी। इसके बाद, चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी, असम की गुवाहाटी यूनिवर्सिटी, नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद और असम की तेजपुर यूनिवर्सिटी ने भी इस प्रकार की छुट्टियों की घोषणा की है। ये विश्वविद्यालय मासिक धर्म के दौरान छात्राओं को अवकाश प्रदान करते हैं। 

 
 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed