Edinbox Hindi

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी, सितंबर में होगा एग्जाम

UPSC CSE Mains 2024: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और योग्य घोषित किए गए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।

यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे से तक रहेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगी।

जिन भी उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी, उन्हें अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 1 जुलाई, 2024 को घोषित किया गया था और परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,627 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का लक्ष्य 1,056 रिक्तियों को भरना है। 40 सीटें पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आयोग 20 सितंबर को निबंध पेपर, 21 सितंबर को सामान्य अध्ययन I, II पेपर, 22 सितंबर को सामान्य अध्ययन III, IV, 28 सितंबर को भारतीय भाषा, अंग्रेजी पेपर और 29 सितंबर, 2024 को वैकल्पिक विषय पेपर 1 और 2 आयोजित करेगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed