
BPSC TRE 3.0 2024 OMR Sheet: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 3.0 का ओएमआर शीट जारी कर दिया गया है। आयोग ने बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 के उम्मीदवारों को ये सलाह भी दी है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नजर बनाए रखें, जल्द ही आंसर की जारी की जा सकती है।
बहरहाल, उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी ओएमएर (OMR) शीट एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं। ओएमएर (OMR) शीट जारी करना मूल्यांकन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण स्टेप है और उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की क्रॉस-चेकिंग करने की भी सलाह दी जाती है।
आयोग जल्द ही बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के लिए आंसर-की जारी करेगा। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बीपीएससी टीआरई 3.0 आंसर-की और ऑब्जेक्शन उठाने की प्रक्रिया आयोग द्वारा जल्द ही नोटिफाई की जाएगी।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पिछले महीने बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा 19 से 22 जुलाई तक हुई थी। बीपीएससी ने यह भर्ती परीक्षा प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के कुल 86391 रिक्त पदों के लिए आयोजित की थी।




Add comment