
CG NEET UG Counselling 2024: छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (CGDME) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए राज्य राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी (NEET UG) प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होगी। नीट यूजी में सफल योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in. के माध्यम से राज्य के मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग के चार राउंड होंगे- राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। राउंड-1 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त है।राउंड-2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2024 तक है। छात्रों को राउंड 2 और उसके बाद के राउंड में पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी।
छत्तीसगढ़ MBBS, BDS काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन शुल्क भुगतान, विकल्प भरना और लॉक करना, मेरिट सूची, सीट आवंटन प्रक्रिया, सीट आवंटन परिणाम, संस्थान में रिपोर्टिंग और प्रवेश पूरा करना शामिल है। काउंसलिंग शुल्क, पात्रता, सीट मैट्रिक्स और अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।




Add comment