Edinbox Hindi

सोशल मीडिया पर पैसे के बदले यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र देने के दावे, प्रशासन हुआ अलर्ट

23 से 31 अगस्त 2024 के बीच होने वाली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं।  बाकायदा इसके एवज में अभ्यर्थियों से पैसे भी मांगे जा रहे हैं। इन शिकायतों पर अब उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अलर्ट मोड में आ गया है। उसने एक्स पर पोस्ट कर परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया है कि सेाशल मीडिया पर पेपर को लेकर झूठे दावे किए जा रहे हैं। साथ ही चेतावनी भी दी है कि झूठे दावे करने वालों पर एसटीएफ के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा इससे पहले फरवरी में हुई थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। इस बार परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी सख्त है, बावजूद सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। बोर्ड द्वारा इस तरह के झूठे दावे करने वालों को रोकने के लिए एसटीएफ का गठन किया गया है जो कि इन पर वैधानिक कार्रवाई करेगी। इस बार परीक्षा केंद्रों पर भी काफी सख्ती बरती जाएगी।  

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 पहले ही पेपर लीक होने के कारण चर्चा में रही। पेपर लीक होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि परीक्षा 6 महीने के अंदर ही दोबारा आयोजित कराई जाएगी। वहीं परीक्षा की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन काफी सख्त नजर आया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने एसटीएफ का गठन भी किया जो परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

वहीं सोशल मीडिया पर एक बार फिर पैसे देकर परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी की है। जिसके बाद बोर्ड द्वारा एक्स पर पोस्ट कर परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया गया कि सेाशल मीडिया पर पेपर को लेकर झूठे दावे किए जा रहे हैं। बोर्ड झूठे दावे करने वालों पर एसटीएफ के माध्यम से कार्रवाई कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण से सम्पन्न कराने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के जरिए 60244 रिक्त पदों पर कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 45 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी भी कर दिया है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed