
तमिलनाडु में तिरुनेलवेली स्थित रानी अन्ना गवर्नमेंट महिला कॉलेज में क्लासरूम में खून के धब्बे देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। छात्राओं ने पाया कि उनकी कक्षा में इधर-उधर खून के धब्बे पड़े हैं। बहरहाल, पेट्टई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खून के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है।
बताया जाता है कि कई दिनों की छुट्टी के बाद जब छात्राओं ने सोमवार को अपनी कक्षा में प्रवेश किया तो देखा कि फर्श और सीढ़ियों पर लगभग 100 मीटर तक खून के धब्बे फैले हुए थे। कक्षा के स्विच बोर्ड पर भी खून के धब्बे पाए गए। तत्काल छात्रों ने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी।
कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पेट्टई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खून के नमूने को जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला में भेजा गया है। अधिकारी ने कहा, “परिणामों के आधार पर, हमारी जांच जारी रहेगी।”
इस बीच, खून के धब्बे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।




Add comment