Edinbox Hindi

मेरठ में कक्षा चार की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार, नाखून काटने के बहाने कमरे में ले जाकर की थी गलत हरकत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को कक्षा चार की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने कक्षा चार की अनुसूचित जाति की छात्रा को नाखून काटने के बहाने अपने कक्ष में बुलाकर उससे छेड़खानी की। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को गलत हरकत के बारे में बताया तो बड़ी संख्या में महिलाएं स्कूल पहुंच गईं। प्रधानाध्यापक की महिलाओं ने जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस ने स्कूल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशा चौधरी ने बताया कि प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर जांच बैठा दी गई है। आरोपी शिक्षक जमाल कामिल कक्षा एक और दो के बच्चों को पढ़ाता है। जमाल कामिल ने कहा है कि उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं, उसने नाखून काटने के लिए बुलाया था।
 
मवाना निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी एक सरकारी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती है। स्कूल के प्रधानाध्यापक जमाल कामिल ने नाखून काटने के बहाने उनकी बेटी को कक्ष में बुलाया। पैर पर हाथ लगाकर गलत हरकत करने लगा। आरोपी दरवाजा बंद करने गया तो बच्ची डरकर वहां से भाग निकली। रोते हुए परिजनों को उसने गलत हरकत की जानकारी दी। बच्ची की मां का आरोप है कि जब छात्रा के बताने पर वह स्कूल में जानकारी करने पहुंची तो जमाल ने उसे स्केल मारा। जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद दूसरी महिलाएं पहुंचीं तो वह मेज के नीचे घुस गया। महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई की।

सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक जमाल कामिल के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बच्ची का मेडिकल परीक्षा कराया गया है। बच्ची के बयान लिए जा रहे हैं।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed