
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस उत्सव और फिट इंडिया अभियान को बढावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राद्यौगिकी संस्थान, राउरकेला के छात्र गतिविधि केंन्द्र ने महिलाओं के लिये एक टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया। 26 अगस्त को दिलीप तिर्की स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतियोगियों में प्रतिस्पर्धा भावना और खेल भावना का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता में मुस्कान अग्रवाल ने प्रथम स्थान जीता जबकि मन्सबिता घोष ने दूसरा और अर्चिता दत्ता ने क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो निरंजन पंडा, छात्र कार्य के डीन ने छात्र गतिविधि केंन्द्र के अध्यक्ष राजीव कुमार पंडा की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने फिट इंडिया के फिटनेस शपथ ली।
एनआईटी, राउरकेला राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस समारोह को जारी रखते हुए 31 अगस्त को वार्षिक तैराकी के मुकाबले आयोजित करेगा। इन मुकाबलों में मुकाबले राउरकेला के सभी नागरिक भाग ले सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस हॉकी किंबदंती मेजर ध्यानचंद की जन्मवार्षिकी स्मृति में 29 अगस्त को मनाया जाता है। इस तरह की कार्यक्रमों से न केवल राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस की भावना का सम्मान होगा बल्कि इससे छात्रों में स्वास्थ्य और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।




Add comment