Edinbox Hindi

झारखंड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट के दौरान कई अभ्यर्थी बेहोश, अस्पताल में भर्ती  

झारखंड आबकारी विभाग की कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षण के दौरान 25 अभ्यर्थी बेहोश हो गए। वहीं, अब तक इस परीक्षा के दौरान पिछले तीन दिनों में कुल 60 अभ्यर्थी बेहोश हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पलामू जिले में कल आबकारी विभाग की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग ले रहे 25 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण के दौरान बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डे पर पिछले तीन दिनों में दौड़ से संबंधित परीक्षा के दौरान कुल 60 अभ्यर्थी बेहोश हुए हैं।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (मेदिनीनगर) मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि अभ्यर्थियों के बेहोश होने का कारण सांस फूलना हो सकता है। उन्होंने कहा, “पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा में 10,000 मीटर दौड़ना होता है, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 5,000 मीटर दौड़ना होता है।” भर्ती प्रक्रिया 9 सितंबर तक जारी रहेगी।

अधिकारी ने बताया कि बेहोश हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची में स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य लोगों को मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भर्ती प्रक्रिया 9 सितंबर तक जारी रहेगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed