
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) परिणाम 2024 के परिणाम की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षा के जून सत्र में शामिल हुए थे, वे एचपीबोस की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एचपी शिक्षक पात्रता परीक्षा जून के परिणाम देख सकते हैं।
स्कूल बोर्ड ने 22 जून से 2 जुलाई के बीच आठ अलग-अलग श्रेणियों – टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (एनएम), टीजीटी (मेडिकल), जेबीटी, शास्त्री, भाषा शिक्षक, पंजाबी और उर्दू के लिए एचपी टीईटी जून 2024 आयोजित किया।
HP TET जून 2024 परीक्षा 22 जून, 23 जून, 2 जुलाई और 13 जुलाई, 2024 तक आयोजित की गई थी और लम्बे समय से उम्मीदवार इस परीक्षा के रिजल्ट का वेट कर रहे थे. हजारों इच्छुक शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा में भाग लिया, जिसका उद्देश्य अपने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्रमाणपत्र हासिल करना था, जो हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षण पदों पर आवेदन करने के लिए आवश्यक है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम देख सकते हैं।
– हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाएं।
– होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
– “शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के परिणाम- जून 2024 परिणाम” खोजें और उस पर क्लिक करें।
– स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पोर्टल दिखाई देता है।
– लॉगिन विवरण यानी रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें और खोज बटन पर क्लिक करें।
– HP TET परिणाम और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देते हैं।
– भविष्य के रिकॉर्ड के लिए परिणाम पीडीएफ को सहेजें और डाउनलोड करें।




Add comment