Edinbox Hindi

बदलापुर घटना : संजय राउत ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना, पूछा- स्कूल के सीसीटीवी फुटेज किसने गायब किए?

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को बदलापुर यौन शोषण मामले को लेकर शिंदे सरकार पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि बदलापुर की घटना पर विपक्ष तो बात कर रहा है, लेकिन सीएम और गृह मंत्री इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि बदलापुर के जिस स्कूल में यह घटना हुई उस संस्था के प्रमुख भी इन्हीं के हैं। एक कोतवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्कूल से सीसीटीवी फुटेज किसने गायब किए? क्या सिर्फ एक सिपाही को बचाने के लिए या रहस्यों को छुपाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। 

उन्होंने बंगाल की घटना का जिक्र करते हए कहा कि ममता दीदी के खिलाफ बीजेपी ने आंदोलन किया। अस्पताल में जो दुर्घटना हुई है, उसके बाद पुलिस एक्शन में आई और उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया। अब वहां की सरकार ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए एक कानून भी बनाया है, लेकिन बीजेपी ने 15 दिनों तक पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई। वहां हिंसा हुई और इसका जिम्मेदार कौन है? 

राउत ने आगे कहा कि बदलापुर की घटना के बाद पूरा महाराष्ट्र सड़कों पर उतरा था, लेकिन कोर्ट के जरिए उस आंदोलन पर रोक लगवा दी गई। सरकार ने क्या किया? अक्षय शिंदे एक आरोपी है, उसको पकड़ा तो है लेकिन जिस संस्था में यह घटना हुई है वहां सीसीटीवी फुटेज गायब हैं। इसका मतलब साफ है कि उन्होंने अपराधियों का बचाव किया।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed