Edinbox Hindi

टीचर बनने के लिए अब BEd की जगह पास करनी होगी ITEP परीक्षा

अब तक स्कूल टीचर भर्ती के लिए सबसे बड़ी योग्यता BEd पास को माना जाता था, लेकिन नए नियम के अनुसार बीएड को खत्म कर दिया गया है। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के आधार पर एजुकेशन सिस्टम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। प्राइमरी स्कूलों में टीचर बनने के लिए अब बीएड कोर्स मान्य नहीं होगा। बीएड की जगह अब ITEP परीक्षा पास करनी होगी।

बैचलर ऑफ एजुकेशन एक ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम है जिसे सामान्यता BEd के रूप में जाना जाता है। इस कोर्स में पढ़ाने का तरीका और स्पेशल सब्जेक्ट की डिटेल नॉलेज होती थी। अब इस कोर्स की जगह नया इंटीग्रेटेड प्रोग्राम लॉन्च हो चुका है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब प्राइमरी स्कूलों में टीचर बनने के लिए बीएड कोर्स मान्य नहीं होगा। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत अब नए बदलाव किए जा रहे हैं। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन यानी (NCTE) इसकी जगह इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) नाम का एक नया मानक कोर्स लाने को तैयार है। यह कोर्स अगले सेशन से एजुकेशन सिस्टम का हिस्सा हो सकता है। 

न्यू एजुकेशन पॉलिसी के आधार पर इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) कोर्स को लाया गया है। इसका उद्देश्य स्कूल संरचना के अनुसार शिक्षकों को बुनियादी, प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक चरणों के लिए तैयार करना है।

आईटीईपी कोर्स चार साल की अवधि का होगा। इस कोर्स में 12वीं पास करने के बाद छात्र दाखिला ले सकते हैं। इसे बीएड से अलग कोर्स बताया जा रहा है। हालांकि इसके सिलेबस बीएड के समान ही हो सकते हैं। दिल्ली के BRAU University में एडमिशन शुरू हो गया है।

अब तक के नियम के अनुसार, 12वीं के बाद ग्रेजुएशन पूरा करना होता था फिर कहीं जाकर बीएड कोर्स करना होता है। नए नियम के तहत अब ITEP Course के आने से अभ्यर्थी चार साल में ही प्राइमरी टीचर बनने की योग्यता रखेंगे।

आने वाले दिनों में  ITEP यानी इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम के जरिये ही शिक्षक भर्तियों को पूरा किया जाएगा। यह एक मानक कोर्स के तौर पर होगा। हालांकि, बीएड कोर्स एकेडमिक तौर पर जारी रहेगा और इसके बाद ग्रेजुएशन और पीएचडी कर सकेंगे, लेकिन शिक्षकों की भर्ती के लिए चार वर्षीय बीएड या चार-वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) डिग्री ही अनिवार्य होगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed