Edinbox Hindi

आयुष पीजी काउंसिलिंग के लिए पंजीयन शुरु, 16 सितंबर अंतिम तिथि

केंद्रीय आयुष प्रवेश परामर्श समिति (एएसीसीसी) की ओर से ऑल इंडिया आयुष पीजी एडमिशन के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार आयुष पीजी काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 10 सितंबर 2024 से शुरू कर दिए  गए हैं। पंजीकरण एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 16 सितंबर 2024 तय की गई है। 

पंजीकरण करने के साथ उम्मीदवारों को 2000 रुपये काउंसिलिंग फीस के रूप में जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के लिए फीस 1000 रुपये तय की गई है। डीम्ड यूनिवर्सिटी एवं ऑल इंडिया प्राइवेट कोटा की सीटों पर पंजीकरण करने के लिए आपको 5000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सिक्योरिटी फीस के रूप में 10000 रुपये जमा करनी होगी। डीम्ड यूनिवर्सिटी एवं ऑल इंडिया प्राइवेट कोटा की सीटों पर सिक्योरिटी फीस के रूप में 50000 रुपये का भुगतान करना होगा। 

जो भी अभ्यर्थी काउंसिलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे तय तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से एएसीसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आयुष पीजी काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड, बीएएमएस/बीयूएमएस/बीएसएमएस/ बीएचएमएस मार्कशीट एवं डिग्री सर्टिफिकेट, परमानेंट/ प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट/ वैलिड पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed