Edinbox Hindi

आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने हांगकांग में नर्सिंग छात्र से की थी छेड़छाड़, रिपोर्ट में खुलासा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर ​के साथ हुए रेप और मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सीबीआई की रडार पर हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी उनके काले कारनामों की परतें उधेड़ने में जुटी है। इस बीच संदीप घोष को लेकर 2017 में हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट वायरल हो रही है, जिसके अनुसार घोष पर हांगकांग के एक पुरुष नर्सिंग छात्र से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। यहां तक ​​कि उस मेल नर्स की शिकायत पर संदीप घोष को अदालत में भी घसीटा गया। घोष वर्तमान में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में कथित अनियमितताओं के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। 

हांगकांग के दैनिक समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, याउ मा तेई के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल के एक नर्सिंग छात्र ने आरोप लगाया था कि हड्डी रोग विशेषज्ञ संदीप घोष ने उसके बाएं नितंब को थपथपाने और उसके निजी अंगों को छूने की कोशिश की। यह घटना 8 अप्रैल 2017 को हुई, जब नर्सिंग छात्र अपने कपड़े बदल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, उस समय संदीप घोष हांगकांग में एक क्लिनिकल अटैचमेंट प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए गए थे। नर्सिंग छात्र ने अदालत को बताया था कि संदीप ने उसे अश्लील तरीके से छुआ और पूछा, ‘क्या तुम्हें यह पसंद है?’ हालांकि, घोष ने तर्क दिया था कि उसने गलती से पुरुष छात्र के कूल्हे को छू लिया था और कहा कि यह घटना एक गलतफहमी थी।

उन्होंने कहा था, ‘मैं उस सुबह उठा तो पाया कि मेरा दाहिना कंधा फिर से डिस्लोकेट हो गया है- मेरे साथ यह समस्या बार-बार होती है। इसलिए मैंने अपनी बिल्डिंग के लोगों से मदद मांगी। उनमें से एक नर्स भी था, वह मुझे समझ नहीं पाया और 15 सेकंड के भीतर वहां से चला गया। मैं उसे बता रहा था कि डिस्लोकेट कंधे को कैसे ठीक कर सकते हैं, इस दौरान गलती से मेरा हाथ उसके कूल्हे से छू गया। मैंने उससे कहा था- Do It Like This, जिसे उसने Do You Like This समझा।’ कोर्ट ने संदीप घोष के तर्क को स्वीकार करते हुए उन्हें रिहा कर दिया था। 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed