Edinbox Hindi

राष्ट्रीय मीडिया गुरु सम्मान से अलंकृत किए जाएंगे प्रो. संजय द्विवेदी 

कल्पवृक्ष साहित्य सेवा संस्थान, पाली (राजस्थान) द्वारा शिक्षाविद् पं. विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी स्मृति द्वितीय राष्ट्रीय व्याख्यान माला एवं साहित्यकार सम्मान समारोह आगामी 29 सितंबर को वंदेमातरम एकेडमी ,पाली में आयोजित किया गया है।

संस्थान अध्यक्ष पवन पाण्डेय एवं संयोजक राजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि समारोह में मानवीय मूल्यों की स्थापना, साहित्य लेखन, पत्रकारिता एवं शैक्षिक उन्नयन में विशेष योगदान देने हेतु भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. (डा.) संजय द्विवेदी जी को ‘पं. विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी राष्ट्रीय मीडिया गुरु सम्मान -2024’ से सम्मानित किया जायेगा। 

भारतबोध, राजनीतिक, सामाजिक और मीडिया के मुद्दों पर प्रो. द्विवेदी के 3500 से अधिक लेख विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने 35 पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है। श्री द्विवेदी जी त्रैमासिक पत्रिका ‘मीडिया विमर्श’ के मानद सलाहकार संपादक भी हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed